,

शिवपुरी में गाय को बचाने में पलटा सिलेंडर से भरा ट्रक, ड्राइवर को आईं मामूली चोटें / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एनएच-46 पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक देहरादा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक ने सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलटा।

हादसे में ट्रक चालक विनोद धाकड़ को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि ट्रक में लदे गैस सिलेंडर खाली थे, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।