Press "Enter" to skip to content

बिलौआ जाने वाले रास्ते के पुल पर हुआ गड्डा, हादसे की आंशका, ग्रामीणों ने सहयोग कर आवागमन जैसा बनाया रास्ता / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी तहसील के छर्च क्षेत्र मैं जाने वाले रास्ते बिलौआ तिराहे पर पुल में एक बड़ा गड्डा हो गया है जिससे हादसा होने की आशंका है। बता दे कि शिवपुरी श्योपुर रोड पर स्थित बिलौआ रोड पर एक पुल बना हुआ है दो दिन पूर्व भरी बारिश के चलते उस पुल के साइड से अत्यधिक पानी बरसने से 15 फुट लंबा 3 फुट गहरा गड्डा हो चुका है। राहगीरों के निकलने के लिए पुल का कुछ हिस्सा ही सुरक्षित बचा है। जिसके कारण हादसे की आंशका बनी रहती है। ग्रामीणों एवं राहगीरों दुबारा रास्ते को तैयार कर काम चलाऊं निकलने के लिए तैयार किया है ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल को जल्द दुरुस्त करा दिया जाए नहीं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!