Press "Enter" to skip to content

रिस्तेदार ने शिक्षक की पत्नी के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के मायके की ओर से रिश्तेदार ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि वो अपने पति और तीन साल की बेटी के साथ रहती है। घटना के दिन वो घर पर अकेली थी। शाम करीब 6 बजे उसका मायके का रिश्तेदार राकेश पाल घर आया। परिचित होने के कारण उसे घर में बैठने दिया गया। आरोपी ने मौका देखकर दरवाजा बंद कर लिया। उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

पीड़िता ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। पति के नौकरी से लौटने पर उसने पूरी घटना बताई। फिर अमोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। टीआई अंशुल गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सलैया बस स्टैंड के पास है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!