Press "Enter" to skip to content

जेल कर्मचारियों की टेेरर वसूली, वकालतनामा साइन कराने के ले रहे 1 हजार | Shivpuri News

एडवोकेट विजय तिवारी ने महानिदेशक जेल विभाग को पत्र लिखकर की शिकायत
शिवपुरी। शिवपुरी की सर्किल जेेल में बंद बंदियों के वकालतनामे पर साइन कराने के लिए जेेल में पदस्थ कर्मचारी टेरर वसूली कर रहे हैै। यहां पदस्थ कर्मचारियों द्वारा 1 हजार रुपए की मांग वकालतनामे पर साइन कराने के लिए जा रहे हैं न दिए जाने पर बंदी को पानी तक के लिए तरसा देने की धमकी देते हैं। इसके साथ ही जेल में अवैधानिक वस्तुएं भी रिश्वत देकर अंदर तक पहुंचाई जा रही हैं। ऐसा नहीं है कि इन सबकी जानकारी जेेलर को न हो लेकिन उनके द्वारा जानबूझकर कोई कार्रवाई करवाई नहीं की जा रही है। मामले को लेकर एडवोकेट विजय तिवारी ने महानिदेशक जेल विभाग को पत्र लिखकर शिकायत की है। 
शिकायत में विजय तिवारी ने बताया कि सर्किल जेल शिवपुरी में पदस्थ जेलकर्मियों द्वारा उच्च न्यायालय में प्रस्तुत होनेे वाले वकालतनामा प्रतिहस्ताक्षरित कराने के एवज में प्रति कैदी 1-1 हजार रुपए की अवैध वसूली की जाती है साथ ही जेल मुख्यालय द्वारा प्रत्येेक प्रकार की ख सामग्री एवं नशा संबंधित सामगी कैदियोें को उपलब्ध कराया जाना प्रतिबंधित किया गया है लेकिन कैदी रिश्वत देकर गुटखा, बीड़ी, सिगरेेट के अतिरिक्त अफीम जैसी वस्तुएं जेल के अंदर मंगा रहे हैं औेर उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। इन सबकी जानकारी जेल सुपरिटेंडेंट को है लेकिन उनके द्वारा जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जेल के सीसीटीव्ही कैमरे जानबूझ खराब किए गए हैं जिससे गलत कामों की रिकॉर्डिंग न हो सके। 
नीलम जैन से वकालातनामा साइन कराने गए परिजनों से लिए 1 हजार
विजय तिवारी ने बताया कि 6 जून को सुबह के समय महिला कैदी नीलम जैन की पुत्री महिला अपने पति विनय बंसल के साथ सर्किल जेल में वकालतनामा पर प्रतिहस्ताक्षरित कराने पहंुची थी जहां हस्ताक्षर कराने के एवज में जेेल प्रहरी द्वारा एक हजार रुपए मांग की जिस पर विनय ने अभिभाषक को फोन लगाकर बात की। जिस पर अभिभाषक के कहने पर विनय ने जेल प्रहरी को रुपए देने से मना कर दिया। जिस पर जेल प्रहरी ने धमकी दी कि अगर रुपए नहीं दोगी तो नीलम जैन को जेल में पानी के लिए भी तरसा देंगे। धमकी से डरकर विनय ने 1 हजार रुपए जेेल प्रहारी को दे दिए। एडवोकेट विजय तिवारी द्वारा की गई शिकायत में जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!