Press "Enter" to skip to content

UP में कथावाचक का सिर मुंडवाने का विरोध: शिवपुरी में यादव महासभा ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी: उत्तरप्रदेश के इटावा जिले से एक घटना सामने आई है। बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके सहायक संतसिंह यादव के साथ जातिगत भेदभाव की घटना हुई है। 22 जून को दोनों के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट की गई।

आरोपियों ने उनके बाल काटे और सिर भी मुंडवा दिया। इतना ही नहीं, उन्हें नाक रगड़कर अपमानित भी किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसके विरोध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की मध्य प्रदेश इकाई ने शिवपुरी कलेक्टर के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा है।

महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि यह घटना केवल दो व्यक्तियों का अपमान नहीं है। यह भारतीय संविधान और सामाजिक समरसता पर भी हमला है। यादव महासभा ने इस घटना को देश में जातिगत विद्वेष फैलाने का सुनियोजित प्रयास बताया है।

उनका कहना है कि इससे देश की एकता को नुकसान पहुंचा है। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। महासभा का कहना है कि इस घटना से पूरे देश का यादव समाज आहत है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!