शिवपुरी: जिले के कोलारस में तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद युवक की मौत हो गई.
तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
कोलारस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-46 स्थित रिजोदा गांव की क्रॉसिंग पर हुई। शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक बाल किशन जाटव निवासी साखानौर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जप्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।







Be First to Comment