शिवपुरी: पोहरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी, तहसीलदार निशा भारद्वाज एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि अधिकारी आर पी पचौरी की टीम द्वारा संचालित मेसर्स दिव्या कृषि सेवा केन्द्र पोहरी का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें निम्न कमिया पाई गई।
स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया ।पीओएस मशीन में डीएपी का स्टॉक 5.3 टन पाया गया जबकि मौंके पर 148 बोरी प्रति 50 कि.ग्रा. पाया गया 7.4 टन पाया गया ।
दिनांक 27 जून 2025 को कुल 19 बोरी 0.95 टन विक्रय किया गया जो बिल बुक के अनुसार 1750/- (एक हजार सात सौ पचास) रूपये प्रति बोरी अधिक दर पर विक्रय किया गया । आज कुल 05 लोगों को DAP विक्रय किया गया जो शासन के निर्धारित दर 1350/- (एक हजार तीन सौ पचास) रूपये प्रति (बैग) 50 कि.ग्रा. है । शासन निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्रय पाये जाने पर गोदाम सील किया गया।
मौके पर उपस्थित दुकान संचालक अमन वर्मा के द्वारा बिल बुक अवलोकन हेतु प्रस्तुत की गयी जिसमें 13 मई 2025 से आज दिनांक तक कुल 776 डीएपी की बोरी लगभग 12 लाख रुपये में विक्रय करना बताया गया हैं।
इतना विशाल स्टॉक के क्रय विक्रय के संबंध में नोटिस जारी किया गया हैं। उर्वरक (नियंत्रक) आदेश 1985 के तहत एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी.







Be First to Comment