,

MPL के अगले सेशन में गूँज सकती हैं “शिवपुरी टाईगर्स” के नाम से शिवपुरी की टीम, महाआर्यमान सिंधिया ने दिया आश्वासन: जीतू राठखेड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: ग्वालियर में होने वाले पर मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के फाइनल मैच के दौरान युवा नेता जीतू राठखेड़ा ने महाआर्यमान सिंधिया से मुलाकात कर अगले सेशन में “शिवपुरी टाइगर्स” के नाम से शिवपुरी की टीम को भी सम्मिलित करने का आग्रह किया हैं.

जानकारी के अनुसार 24 जून 2025 को ग्वालियर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के फाइनल मैच के दौरान युवा नेता जीतू राठखेड़ा ने ग्वालियर में पहुंचकर युवराज महाआर्यमान सिंधिया से मुलाकात कर आग्रह किया कि मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के अगले सेशन में “शिवपुरी टाइगर्स” के नाम से शिवपुरी की टीम को भी सम्मिलित किया जाए. जिस पर युवराज महाआर्यमान सिंधिया ने युवा जीतू राठखेड़ा को आश्वासन दिया हैं.