Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने बाइक सवार में मारी टक्कर, दो की मौत | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत ग्राम श्यामपुरा में एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दो की मौत हो गई। धांधू पुत्र श्यामा आदिवासी व झुनिया बाई पत्नी कम्मो आदिवासी निवासी ग्राम श्यामपुरा किसी काम से जा रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। घटना में धांधू व झुनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ेन केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैै।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!