शिवपुरी। बच्चों को किस प्रकार से प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ा जाए इसे लेकर एक अनूठा आयोजन ऑनलाईन ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम समाजसेवी संस्था जेसीआई शिवपुरी किरण के द्वारा किया गया। जिसमें संस्था अध्यक्ष यशवंत गुप्ता व सचिव सौम्या गुप्ता ने बताया कि यह ट्रेनिंग कार्यक्रम संस्था की इन्दु जैन द्वारा संपन्न किया गया जिसमें उन्होंने बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण से जोडऩे के लिए ऑनलाईन ट्रेनिंग प्रदान की। उन्होंने सभी को संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा इस विश्व पर्यावरण दिवस-2020 पर दी गई थीम से अवगत कराया।
इस बार टाईम फॉर नेचर(प्रकृति का समय) थीम रखी गई है साथ ही मुख्य विषय जैव विविधता के महत्व से लोगो को अवगत कराया। जेसी डायरेक्टर इंदु जैन ने कहा कि हमें देश में आने वाले समय में आर्थिक गति को बल देने के साथ साथ पर्यावरण सुधारने और जैव विविधता बढ़ाने तथा प्राकृतिक संतुलन के लिए गहन चिंतन करना होगा, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि चाहे शासकीय संस्था हो या निजी संस्था हो अगर उनके द्वारा पेड़ों को काटा जा रहा हो तो इन संस्थाओं को इतने ही पेड़ लगाने चाहिए जितने उन्होंने कटवाए है। ऐसा करने से भारत में ही नहीं पूरे विश्व में सुव्यवस्थित रूप से पर्यावरण को सुरक्षित रख पाएंगे। इसमें हमारे गेस्ट ऑफ ऑनर हमारे जवान प्रेसिडेंट अजय शर्मा मौजूद रहे और साथ ही स्पेशल गेस्ट में हमारी जान वाइस प्रेसिडेंट प्रिय शर्मा भी उपस्थित रहे।






Be First to Comment