Press "Enter" to skip to content

गुना में पॉजीटिव निकला साड़ी कारोबारी, बदरवास की तीन दुकान सील | Badarwas News

बदरवास से भुगतान लेकर गया था गुना का कारोबारी
शिवपुरी। गुना का साड़ी कारोबारी की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर पता चला कि साड़ी कारोबारी बदरवास भी आया था। यहां तीन दुकानदारों से भुगतान भी लेकर गया था। गुना से सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित तीनों दुकानें सील कर दी हैं। दुकानदारों की स्क्रीनिंग कराकर होम क्वारेंटाइन करा दिया है।
24 साल के जिस युवक की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई है, उसके भाई की सबसे पहले 2 जून को रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसके बाद युवक और उसकी बहन की 5 जून को रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। यानी गुना जिले में संक्रमण एक-दूसरे से फैल गया है। इसलिए बदरवास में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि शिवपुरी जिले में अभी तक सभी 19 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं, वह सभी बाहर से आए थे। इनके द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति में संक्रमण नहीं फैला।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!