Press "Enter" to skip to content

बच्चों व गर्भवती महिलाओं के पहले कराए हाथ सेनेटाइज्ड, पहनाया मास्क फिर हुआ टीकाकरण | Shivpuri News

शिवपुरी। कोविड-19 संक्रमण का असर गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर ज्यादा मात्रा में देखते हुए टीकाकरण केंद्रों पर पहले गर्भवती महिलाओं और बच्चों के हाथ सेनेटाइज्ड कराए गए, फिर मास्क पहनाए गए। इसके बाद महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का कार्य आरंभ किया गया। शक्तिशाली महिला संगठन की सुपोषण सखी केंद्र पर टीकाकरण कार्यक्रम में जो गर्भवती माताओं एवं बच्चे बगैर मास्क के आ रहे थे उनको मास्क का वितरण किया गया।
चिटोरी-खुर्द में आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ टीकाकरण 
मंगलवार को शिवपुरी तहसील के चिटोरीखुर्द में आंगनवाड़ी केंद्र पर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें कि सुपोषण सखियों ने कोविड 19 से बचाव के लिए सेनिटाईजर व मास्क का प्रयोग किया एवं एएनएम  द्रोपदी शर्मा द्वारा सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए हर एक बच्चे को टीकाकरण करने के बाद सेनीटाईजर से हाथ साफ किए एवं गर्भवती माताओं की जांच के समय भी कोविड-19 से बचाव के सभी प्रोटोकाल फालो किए जिससे कि संक्रमण के खतरे को कम करते हुए टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जा सकें। मंगलवार को  हुए टीकाकरण कार्यकम में एएनएम द्वारा सुपोषण सखी, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से 5 गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका, 16 बच्चों का टीकाकरण, 2 किशोरी बाालिकाओं को हीमोग्लोबिन की जांच एवं 2 कुपोषित बच्चों की जांच करी एवं उनको दवा प्रदान की।
लॉकडाउन में सुपोषण सखी कर रही टीकाकरण में मदद
लाॅकडाउन में भी सुपोषण सखी के द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया गया।  टीकाकरण के इस महत्वपूर्ण कार्य में संस्था के कोडिनेटर प्रमोद गोयल, एएनएम श्रीमती द्रोपदी शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता शर्मा , आशा कार्यकर्ता पूनम यादव व सुषमा शर्मा के साथ गांव की सुपोषण सखी इग्लिंश आदिवासी, भूरी आदिवासी, कलावती आदिवासी एवं  शान्ती आदिवासी आदिवासी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!