Press "Enter" to skip to content

राहत : जेसीआई शिवपुरी किरण के द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने पियाऊ लगवाई | Shivpuri News

शिवपुरी। जेसीआई शिवपुरी किरण के द्वारा आज जिला चिकित्सालय के सामने पियाऊ बनवाई गई जिससे वहां की जनता को ठंडा पानी पीने को मिल सके उसके लिए अंदर बड़े-बड़े मटके रख बाय गए है। ताकि जनता को मटके का शुद्ध पानी मिल सके। यह प्याऊ 15/10 फीट की है। यह प्याऊ का पानी इंसान सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम के 8:00 बजे तक लगातार रोज पी सकता हैं। और इसके अंदर 4500 लीटर पानी रखने की व्यवस्था है। इसका उद्घाटन नगरपालिका के सीएमओ केके पटेरिया के हाथों से करवाया गया साथ ही में हमारे एचओ गोविंद भार्गव उनके साथ ही योगेश शर्मा आरआई पूरन कुशवाह के द्वारा करवाया गया उन सभी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया साथ ही में उनके सम्मान में उनको नारियल दिया गया शॉल दी गई और साथ में मोमेंटो भी दिया गया। इस प्रोग्राम में गौरव दुबे का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा। डायरेक्टर अभिषेक विजयवर्गीय, अशोक कसेरा जी और इंदु जैन उपस्थित रहे। वाइस प्रेसिडेंट पुनीत भसीन, अंकित सक्सेना, संजय त्रिवेदी जी उपस्थित रहे। सदस्य में पुलकित गोयल, रविंद्र नामदेव ,आशीष भटनागर ,सुनील अग्रवाल जी, निश्चल और साथ में तृप्ति गोयल सभी उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!