Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत आसपुर में सचिव को बचाया जा रहा हैं ,कार्यवाही के लिए ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम पंचायत आसपुर, जनपद पंचायत पिछोर के सचिव द्वारा पंचायत कार्य में किये गये भारी भ्रष्टाचार की जांच में दोषी पाये गये सचिव को पद से बरर्खास्त किये जाने तथा दिनांक 11/05/2020 को दिये गये आवेदन पत्र पर उचित कार्यवाही किये जाने के के संबंध में ग्रामीणों ने एक ज्ञापन दिया हैं। जिसमे उल्लेख हैं कि गुड्डीबाई आदिवासी जो कि ग्राम पंचायत आसपुर जनपद पंचायत पिछोर, जिला शिवपुरी की सरपंच है।
यह कि ग्राम पंचायत आसपुर में हुये शासकीय कार्यों पर जन हितेषी योजनाओं में ग्राम के सचिव अमर सिंह लोधी व रोजगार सहायक अरविंद सिंह चैहान द्वारा भारी से भारी भ्रष्टाचार किया गया।
यह कि जिसकी शिकायत पर जांच जनपद पंचायत पिछोर के पंचायत इंस्पेक्टर द्वारा दी गई जिसमें सविच व रोजगार सहायक को दोषी पाया गया परंतु केवल रोजगार सहायक की सेवा समाप्त दिनांक 27/05/2020 में कर दी गई है। परंतु दोषी होते हुये भी कोई कार्यवाही नहीं हुयी है।
यह कि इस संबंध में दिनांक 25/05/2020 को जिला पंचायत शिवपुरी से ए.सी.ओ सुबोध दीक्षित जी द्वारा मौके पर शिकायत की जांच की गयी उक्त शिकायत 200 ग्रामवासियों के सामने सही पायी गयी परंतु दोषी सचिव के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुयी है। मनरेगा के अंतर्गत खेत, तालाब व कुटीर के मस्टर भी नहीं डाले हैं।
यह कि गांव के बाहर से कम से कम 200 मजदूर प्रवासी आये हैं, परंतु सचिव द्वारा उनका न तो श्रमिक पंजीयन किया गया है ना ही उन्हें कोई आर्थिक सहायता दिलवायी गयी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!