Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश में बनेगा चंबल बे एक्सप्रेस हाईवे : नितिन गड़करी | Shivpuri News

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं वर्चुअल रैली के माध्यम से किया संबोधित  
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में आज केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा वर्चुअल रैली के माध्यम से जनसंवाद सभा का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास जी भगत मुख्य रूप से मौजूद थे।
वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि असंभव को संभव व चुनौतियों को अवसर में बदलने का नाम नरेंद्र मोदी है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर मुश्किल घड़ी का सामना करते हुए भारत को सशक्त और मजबूत बनाया है ।इस कोरोना महामारी के वैश्विक काल में भी जहां पीपीई आदि का उत्पादन भारत में नगण्य होता था आज वह विश्व में प्रदाय करने की स्थिति में है। और वसुदेव कुटुंबकम की भावना को साकार करते हुए कोरोना से बचाव के लिए हाइड्रोक्लोरोक्वीन  जैसी दवा का आज हम कई देशों को प्रदाय कर रहे है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज इस देश में टेक्नोलॉजी को चलाने का काम अगर सही मायने में इनोवेशन, रिसर्च की बात हो, स्टार्ट अप की बात हो या 21वीं सदी के निर्माण करने की बात हो उसे यदि सिद्ध करके दिखाया है तो उस व्यक्ति का नाम है नरेंद्र मोदी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  ने क्षेत्र के विकास के लिए चंबल वे एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण के लिए मुझे कई बार व्यक्तिगत तौर पर भी कहा और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि चंबल एक्सप्रेस हाईवे मध्य प्रदेश राजस्थान की जनता को जनता के साथ परिवहन में समय की बचत होगी और इसके निर्माण से मध्य प्रदेश का विकास भी होगा।
जिले में वर्चुअल रैली के प्रभारी हेमंत ओझा एवं सह प्रभारी गणेश धाकड़ ने आज स्क्रीन के माध्यम से इस रैली का आयोजन किया। इस रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष  राजू बाथम, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, ओमि जैन, रामदयाल जैन, हरिओम नरवरिया, डॉ. राकेश राठौर, अमित भार्गव, हरिओम राठौर, गिर्राज शर्मा, मनोज शर्मा, हरवीर सिंह चौहान, मानिक जैन डॉक्टर सतीश भार्गव, प्रतीक शर्मा, अमन मिश्रा, दीपेश फड़नीश, मथुरा प्रसाद प्रजापति, दीपक राठौर, पंकज महाराज, आकाश राठौर सोनू कुशवाह, जितेंद्र राठौर, आशीष सेन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही सभी मंडलों में भी बूथ एवं ग्राम केंद्र स्तर  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्चुअल रैली को सुना गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!