शिवपुरी। शहर के सावरकर पार्क प्रभारी करनसिंह बाथम ने नगर पालिका सीएमओ और कोतवाली टीआई से शिकायत की है कि बुधवार को जब वह सावरकर पार्क में काम कर रहे नपा के कर्मचारियों को अन्य जगह कार्य कराने के लिए लेने गए थे तभी पूर्व पार्षद छत्रपाल गुर्जर ने न सिर्फ उनके साथ गाली-गलोंज करते हुए मारपीट कर डाली वरन् पार्क में आने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में पार्क प्रभारी ने पुलिस से जान-माल की रक्षा की गुहार लगाकर पूर्व पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




