Press "Enter" to skip to content

आज की बेटियां सामाजिक संस्था द्वारा वाओ वूमनियां 2020 का आयोजन ,शिवपुरी में जेसीआई डायनमिक द्वारा की जा रही सहभागिता | Shivpuri News

शिवपुरी। वाओ वूमनियां 2020 ऑनलाइन कॉन्टेस्ट आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारतीय परिधान साड़ी को प्रोमोट करते हुए महिलाओं को सुंदर फोटो ग्राफ वॉट्सएप पर भेजनी होगी। शिवपुरी में इस प्रतियोगिता का संचालन जेसीआई डायनमिक संस्था की सचिव शशि शर्मा द्वारा किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं से इस वाओ वूमनियां 2020 प्रतियोगिता में शामिल होने को कहा गया है।
जेसीआई डायनमिक सचिव शशि शर्मा ने बताया कि वाओ वूमनियां 2020 ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में लॉकडाउन चलते महिलाओं को प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल रहा है। शशि शर्मा ने बताया कि अभी तक 500 प्लस एंट्रीज़ आ चुकी है जिसमें मुंबई, नागपुर, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, लुधियाना एवं दिल्ली के अलावा जर्मनी एवं यूएस से भी भारतीय परिधान साड़ी में महिलाएं अपनी फोटो भेज रही है। जिसमें पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता द्वारा भी संस्था को प्रशंशा पत्र भेजा गया साथ ही मीनाक्षी माथुर पूर्व एशिया पैसिफिक यूनिवर्स भी वीडियो मेसेज के जरिए सभी पार्टिसिपेंट्स को शुभकामनाएं दी साथ ही संस्था की गतिविधियों को सराहा। वाओ वूमनियां 2020 ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए महिलाएं अपनी साड़ी पहने हुए अपनी फोटो भेज सकती है। जिसमें निर्णायक की भूमिका में अंजलि बत्रा, रानू नाहर, बीनू थापा,  दीप्ति शर्मा एवं इला बेहाल द्वारा एक-एक फोटोग्राफ को देखा जा रहा है। जितने वाली महिला को वाओ वूमनियां 2020 टैग से सुशोभित किया जाएगा साथ ही संस्था कि वार्षिक पत्रिका में जगह दी जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!