शिवपुरी में पत्नी ने पति पर लगाया बेटी के अपहरण का आरोप, कहा 2 साल बाद आया और बेटी को ले गया, एसपी से मदद की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली शांति नगर कॉलोनी की महिला ने अपने ही पति पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया हैं.

जानकारी के अनुसार रजनी जाटव पत्नी दलजीत सिंह निवासी बदरवास हाल निवासी शांति नगर कॉलोनी ने बताया की 2 साल पहले पति दलजीत सिंह मुझे बाहर काम करने की बोलकर शिवपुरी में छोड़कर चला गया. 2 साल से वापस कभी नहीं आया. 25 अप्रैल को अचानक आया और 7 साल की बेटी हनी जाटव को अपने साथ ले गया. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

महिला ने बताया की मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहीं हूँ. और बेटी को पति राजस्थान ले गया हैं. एसपी से महिला ने जल्द बेटी को बरामद कर पति पर कार्रवाई की मांग की हैं.


संबंधित खबरें