,

शिवपुरी में कार्यक्रम से लौट रहीं महिला डांसर की कार पलटने से पांच घायल, इधर ट्रक मकान में घुसा, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस में रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इंदार थाना क्षेत्र में महिला डांसरों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दूसरी घटना में एक आयशर ट्रक टोल टैक्स बचाने के चक्कर में ग्रामीण के मकान में जा घुसा।

पहली घटना सुबह 5 बजे ख़तोरा रोड पर अलाउदी मोड़ के पास हुई। शिवपुरी की महिला डांसर्स की टीम ईसागढ़ के कदवाया में एक कार्यक्रम से लौट रही थी। कार के पलटने से चालक राम निवास और डांसर्स ज्योति, प्राची, प्रारसा और कल्लो घायल हो गईं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूसरी घटना पूरनखेड़ी में हुई। एक आयशर ट्रक चालक टोल टैक्स बचाने के लिए मुख्य मार्ग छोड़कर गांव के संकरे रास्ते से साखनौर जा रहा था। वाहन असंतुलित होकर एक ग्रामीण के कच्चे मकान से टकरा गया। मकान को नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


संबंधित खबरें