शिवपुरी। खबर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है जहां एक ज्ञापन तहसीलदार शिवपुरी को दिया है जिसमें समस्त भक्तगण व जनता मंशापूर्ण बछोरा ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि हमारी क्षेत्र में मंशापूर्ण श्री हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है जहां पर मंदिर के आसपास काफी जगह पड़ी हुई है उस पर मंदिर परिसर बना हुआ है लेकिन मंशापूर्ण मोहल्ला एवं बछौरा में निवास वाले परिवार के सदस्यों के लिए आने जाने का काफी वर्षों पुराना रास्ता बना हुआ था उसको एवं पीछे की साईड के रास्तों को पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है। जिससे आने जाने वाले एवं भक्तगणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पडेगा, व भक्तगण दर्शन करने से वंचित हो जावेगे क्योंकि उक्त रास्ते से आने जाने में काफी सुविधा है।
यह कि उक्त रास्ते को बंद करने के लिए मंदिर के पुजारी अरूण शर्मा एवं अमर दीप शर्मा से कहा गया तो हमारी बातों को नहीं माना जा रहा है एवं वहां पर रास्तों को बंद करने के लिए मटेरियल भी डाल दिया गया है। ग्रामवासियों द्वारा बार-बार अनुरोध व निवेदन करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है श्रीमान् उक्त मंदिर के अध्यक्ष है इसलिये इस संबंध में कार्यवाही किया जाना व वर्षों पुराने रास्ते को निकलवाया जाना अत्यंत आवश्यक है।
समस्त भक्तगण व जनता मंशापूर्ण बछोरा ने मांग की है समस्त मंदिर के आसपास निवास करने वाले भक्तों व जनता का निवेदन है कि पुजारी द्वारा जो रास्जे एकाएक बंद किये जा रहे हैं उनको यधावत रख जाये अगर रास्ते का एकाएक बंद किया गया तो वहां निवास करने वाले परिवार कहां से निकलकर जावेंगे इसलिए रास्ते को निकलवाया जाना अत्यंत आवश्यक है। उक्त रास्ते के अलावा बस्ती को कोई रास्ता नहीं है। उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।




