Press "Enter" to skip to content

टीबी का मरीज कोरोना पॉजीटिव मिलने से अस्पताल में हड़कंप, डॉक्टर,सफाईकर्मी, वार्ड वॉय, मरीज व अटेंडेंट सहित लिए 25 के सेंपल | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में टीबी का इलाज कराने आए सुरेश आदिवासी का जब सेंपल जांच के लिए भेजा तो वह कोरोना पॉजीटिव मिलन। सुरेश के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद स्टाफ में हड़कंप की स्थिति रही। गुरुवार को संक्रमित मिले मरीज का इलाज करने वाले तीन डॉक्टर, ड्यूटी पर रहीं स्टाफ नर्स, सफाईकर्मी, वार्ड ब्वाॅय, वार्ड के मरीज व अटेंडेंट सहित 25 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
जिला अस्पताल में सुरेश आदिवासी निवासी ग्राम चिटोरा इलाज कराने के लिए 3 जून को आया था। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रखा। बाद में ट्रॉमा सेंटर से 6 जून को नई बिल्डिंग स्थित मेडिकल वार्ड में भर्ती कर दिया। सुरेश को टीबी की शिकायत थी, फिर भी दूसरे मरीजों के साथ भर्ती रहा। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने सैंपलिंग कराई और 10 जून को रिपोर्ट पॉजीटिव के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। बुधवार देर शाम को ही मेडिकल वार्ड सहित ऊपर की बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। सारे मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। मरीज का इलाज कर रहे मेडिकल कॉलेज के तीन जेआर, डॉक्टर, ट्रॉमा व मेडिकल वार्ड की स्टाफ नर्स, सफाईकर्मी, वार्ड ब्वॉय और वार्ड में भर्ती कुछ मरीज व अटेंडेंट सहित 25 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!