Press "Enter" to skip to content

अनाज मंडी में बने खरीदी केंद्र पर किसानों ने वारदाना लूटा | Kolaras News

कोलारस। बेयर हाउस फुल होने के चलते चना खरीदी की तौल मंडी में कराई जा रही थी। गुरुवार को करीब 3ः30 बजे दुकान की बंद शटर में रखा वारदाने को किसानो ने लूट लिया। किसानों का आरोप था कि कर्मचारियों से सांठगांठ के जरिए कुछ किसानों का चना पहले तौला जा रहा है जबकि कुछ किसान 5 से 6 दिन से अपने नंबर का इंतजार कर रहे है। ऐसे में वारदाना कम होने कि अफवाह भी फैल गई जिसके बाद कुछ किसानों ने गुप-चुप तरीके से वारदाना लेने की कोशिश कि जिस पर अन्य किसानों को जब जानकारी लगी तो उन्होंने शटर उठाकर वारदाना लूट लिया और ट्रॉलियों पर जाकर रख दिया। घटना की जानकारी लगते कि बड़ी संख्या में पुलिस बल मंडी पहुंचा और किसानों को समझाकर वारदाना वापस करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!