Press "Enter" to skip to content

चार भाईयों में सबसे छोटे भाई टेलर ने लगाई फांसी | Shivpuri News

शिवपुरी। बीजरी गांव में एक युवक का शव घर के आगे छज्जे से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस के अनुसार छोटू उर्फ जयकुमार नामदेव (19) निवासी ग्राम बीजरी बुधवार की रात परिवार के साथ सोया था। सुबह बड़े भाई विजय की नींद खुली तो बाहर घर के छज्जे पर जयकुमार फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और टेलरिंग का काम करता था। किसी भी भाई की अभी तक शादी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!