Press "Enter" to skip to content

जेसीआई शिवपुरी किरण द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 जून को | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल के रक्तकोष की पूर्ति के लिए समाजसेवी संस्था जेसीआई शिवपुरी किरण के तत्वाधान में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 
जेसीआई शिवपुरी किरण संस्था अध्यक्ष यशवंत गुप्ता व सचिव सौम्या गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि रक्तदाताओं के लिए स्वैच्छिक रक्तदान के लिए और इस एकत्रित रक्त को जिला अस्पताल के रक्ताकोष की पूर्ति हेतु यह रक्तदान शिविर 14 जून रविवार को स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में किया जा रहा है जिसमें जो भी रक्तदाता स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहते है वह सुबह 9 बजे से दोपर 1 बजे तक रक्तदान स्थल पर पहुंचकर रक्तदान कर सकता है। इसके अतिरिक्त जेसीआई शिवपुरी किरण संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण भी इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान करेंगें। यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जेसीआई शिवपुरी किरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डे पर स्लोगन रक्तदान महादान, आइए रक्तदान कीजिए और दूसरों की जान बचाईए, के साथ आयोजित किया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!