,

शिवपुरी की बेटी कृतिका IAS और बेटा नीतेश बना IRS, शिवपुरी के लिए गौरव का क्षण / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की दो प्रतिभाओं ने UPSC 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। करैरा की कृतिका नौगरेया ने 400वीं रैंक हासिल कर IAS अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है। कृतिका प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेविका मनीषा और सतीश कुमार नौगरेया की बेटी हैं। कृतिका का नाम टॉप 20 में 18वें स्थान पर है।

बता दें की हिम्मतगढ़ गांव के किसान के बेटे नीतेश धाकड़ ने 719वीं रैंक हासिल की है। नीतेश की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद से ही दोनों प्रतिभाओं को जिले भर से बधाइयां मिल रही हैं। उनकी इस सफलता से पूरा शिवपुरी जिला गौरवान्वित है।


संबंधित खबरें