Press "Enter" to skip to content

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नरवर का प्रसिद्ध लोड़ी माता मंदिर हुआ बंद | Narwar News

नरवर। लोड़ी माता मंदिर नरवर पर दर्शनों के लिए उमड़ रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कोरोना काल में लोड़ी माता ट्रस्ट ने मंदिर को बंद करने का फैसला लिया है। लोड़ी माता ट्रस्ट के सदस्य अरविंद भार्गव ने बताया कि इस संबंध में एक जरुरी बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि मंदिर पर हजारों की तादात में श्रद्धालु दर्शनों के लिए आ रहे हैं इसलिए न तो सुरक्षित दूरी का पालन हो पा रहा है और न ही लॉकडाउन का। इस वजह से लोड़ी माता मंदिर अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। इस मौके पर आयोजित हुई बैठक में लोड़ी माता कमेटी के सदस्य एवं अध्यक्ष मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!