Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पूर्व पति से बात करने के बादतनाव में तलाकशुदा महिला ने खाया जहर / Shivpuri News

शिवपुरी में तलाक शुदा महिला ने सोमवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन तुरंत उसे नरवर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के पिता परमाल जाटव ने बताया कि पूर्व पति से बात करने के बाद से बेटी परेशान थी। डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 24 साल की मालती जाटव की शादी 2021 में चिनोर के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया, विवाद बढ़ने पर मामला अदालत तक पहुंचा। दो महीने पहले ही दोनों का तलाक हो गया। तब से मालती अपने मायके नरवर में रह रही थी।

पीड़िता के पिता परमाल जाटव ने बताया कि सोमवार को मालती के पति का फोन आया था, उसके बाद से वो तनाव में थी। सुबह जैसे ही मैं खेत के लिए निकला बेटी ने तुरंत दरवाजे की कुंडी लगा ली, मुझे शक हुआ तो मैंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए और सबने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। जैसे ही हम अंदर पहुंचे, तो देखा मालती बेहोश पड़ी थी। हम लोग तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!