Press "Enter" to skip to content

जेसीआई डायनमिक संस्था ने कराई ऑनलाईन प्रतियोगिताएं | Shivpuri News

फैयरलेस कुकिंग, रंगोली, मास्क मेकिंग, डांस, फैंसी ड्रेस, ड्राइंग कॉम्पटीशन का हुआ आयोजन
शिवपुरी। जेसीआई डायनमिक संस्था द्वारा ऑनलाईन फैयरलेस कुकिंग, रंगोली, मास्क मेकिंग, डांस, फैंसी ड्रेस व ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। यह प्रतियोगिता डॉ. सुष्मा पांडे एवं सचिव शशि शर्मा के द्वारा आयोजित करवाई गई। 
फेयरलेस में लवण्या, रंगोली मेें विननायक ने बाजी मारी
फेयरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में निर्णायक नम्रता गौतम रही और इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लावण्या शर्मा, द्वितीय अंशिता जैन, तृतीय आध्या विजयवर्गीय रहीं जबकि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम विनायक शर्मा, द्वितीय तनिष्क मित्तल एवं तृतीय स्थान रिधिमा भार्गव ने प्राप्त किया। 
मास्क मेकिंग में आध्या, डांस में रिधिमा फैंसी व डांस में मैत्रि रही प्रथम
मास्क मेकिंग प्रतियोगिता की निर्णायक  पूजा चानना रहीं जिसमें प्रथम स्थान आध्या विजयवर्गीय, द्वितीय मैत्रिय खेमरिया एवं तृतीय स्थान पर शुभि मण्डौतिया रहीं। डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिधिमा भार्गव, द्वितीय कशिश त्रिवेदी एावं आर्चि दुबे संयुक्त, तृतीय स्थान विनायक शर्मा व ओजस्विता त्रिवेदी संयुक्त रहीं सांत्वना पुरूस्कार शुभि मंडौतिया व योमा रघुवंशी को प्राप्त हुए। ड्रांईंग प्रतियोगिता की निर्णायक रंजना शर्मा रहीं जिसमें प्रथम स्थान मैत्री खेमरिया, द्वितीय स्थान वंश श्रीवास्तव व तृतीय स्थान अनुष्का और आर्यन गुप्ता की ड्रांईंग को मिला। इसके साथ ही सांत्वना पुरूस्कार में काव्यांश भटनागर को मिला, साथ ही ऐसे कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान रिधिमा भार्गव, द्वितीय आध्या विजयवर्गीय व तृतीय स्थान संस्कृति मिश्रा को प्राप्त हुआ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!