Press "Enter" to skip to content

डीजे बजाने वाले भगा लाए यूपी की किशोरी को, किया दुष्कर्म | Shivpuri News

शिवपुरी। यूपी की एक नाबालिग को शहर के कमलागंज इलाके में रहने वाले दो युवक बहला फुसलाकर शिवपुरी ले आए। यहां लाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर शारीरिक शोषण किया। बाद में उसे गुना वायपास पर लावारिस हाल छोड़ दिया। किसी तरह मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ अजय खेमरिया को लगी जिन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लेकर पूछताछ की। जिसके बाद नाबालिग ने बताया कि वह घर से अलग अपनी रिश्तेदार के यहां रहती है। कमलागंज इलाके में डीजे बजाने वाले दो युवक उसे यूपी से बहला फुसलाकर शिवपुरी ले आए थे और वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद बाल कल्याण समिति ने उक्त नाबालिग को देहात थाने भेजकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!