Press "Enter" to skip to content

घर का सामान वापस मांगने पर महिला की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शिव कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की उसी के पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। बताया जाता है कि फरियादी महिला ने पड़ोसियों को कुछ सामान दिया था जिसे वापस मांगने पर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
इंद्रा कुशवाह पत्नी माधव कुशवाह निवासी शिव कॉलोनी ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले पड़ोसी सुनील को घर का सामान दिया था। जब सामान वापस मांगने गई तो सुनील व अनिल कुशवाह ने उसके साथ गाली-गलौंज करना शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर मारपीट कर दी। घटना के बाद महिला थाने आई और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!