Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार में मारी टक्कर, मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले माढ़ा गणेशखेड़ा घाटी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक एमपी 33 एमएस 7956 पर सवार में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार रन्नौद की तरफ आ रहे थे तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बोलेरो में सवार युवक वाहन सहित मौके से फरार हो गए। बाइक पर सवार कौन था इसका पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी मौजूद ग्रामीणोंे ने पुलिस को सूचना दी। जब बाइक का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चैक किया तो पता चला कि बाइक उत्तमचंद गुप्ता निवासी भैयालाल का बगीचा गणेश कॉलोनी फिजीकल के नाम पर रजिस्टर्ड है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!