Press "Enter" to skip to content

रक्तदान करें और दुनिया को एक सेहतमंद जगह बनाएं : डाॅ. निदा खान | Shivpuri News

शिवपुरी। हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2004 से विश्व स्वास्थ संगठन ने इस दिन विश्व रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत की थी। तब से हर वर्ष इस दिन को विश्व रक्तदाता दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसी दिन ब्लड ग्रुप्स के बारे में दुनिया को जानकारी देने वाले मशहूर वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर का जन्म भी हुआ था। इसी के मद्देनजर स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी के द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर जरुरतमंदो को एवं कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र शिवपुरी में विगत 10 सालों से एक फोन पर रक्त उपलब्ध करवाने वाले कुक्कु भाई की टीम को सम्मानित करके इस दिवस को मना रहे है जिससे कि एक तो रक्तदाताओं में जोश एवं नई उर्जा का संचार होगा। दूसरी ओर और लोगों मे रक्तदान करने के लिए आगे आने की अलख जगेगी। 
स्वसं सेवी संस्था के कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर हम कुक्कु भाई की टीम को शाॅल श्रीफल एवं एक उपहार एवं मिठाई देकर सम्मानित कर रहे है इनके द्वारा जब भी किसी कुपोषित बच्चे को रक्त की आवश्यकता होती है तो इनके द्वारा एक घंटे के अन्दर रक्त उपलब्ध करवा दिया जाता हैं। जो रक्त समूह जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में भी नहीं होता हैं वह जरुरत पड़ने पर कुक्कु भाई अपनी टीम के माध्यम से उपलब्ध करा देते हैं। 
खरई-तेंदूआ मेडिकल आॅफीसर डॉ. निदा खान ने इस अवसर पर सम्मलित होकर कुक्कु भाई की टीम का उत्साह वर्धन किया और कहा कि रक्त दान करना बहुत जरुरी होता है। रक्तदान करने से ब्लड बैंकों में ब्लड उपलब्ध रहेगा और जरुरत पड़ने पर ब्लड बैंक में रखे हुए रक्त का उपयोग किसी की जान बचाने में किसी जा सकेगा। इसके साथ साथ रक्तदान करना हमारे शरीर के लिए भी फायदे मंद होता है। रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा पर्याप्त बनी रहती है हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्त दान करना चाहिए। अगर आप स्वस्थ्य है तो आपको रक्तदान करने से फायदा होगा नुकसान नहीं। रक्तदान करना दिल के लिए भी फायदेमंद रहता है कई शोधों में ये दावा किया गया हैं कि रक्तदान करने से हार्ट संबधित एवं कैंसर से संबधित समस्याएं दूर हो जाती है। रक्त दान करने से मोटापा भी कम होता है।
पोषण पुनर्वास केंद्र शिवपुरी की एफडी आरती तिवारी ने बताया कि हमारे एनआरसी मे बहुत कमजोर एवं अत्यधिक कुपोषित बच्चे आते है ज्यादातर बच्चे एनिमिक होते है हमारे द्वारा ब्लउ बैंक में ब्लड नहीं मिलने पर हम कुक्कु भईया को फोन करते हैं। वह एक घंटे के अंदर ब्लड डोनर को लेकर आ जाते है और बच्चे की जान बच जाती है। आज विश्व रक्तदाता दिवस पर कुक्कु भाई का सम्मान होना बहुत गर्व की बात है।  विश्व रक्तदाता सम्मान में डा. निदा खान एवं आरती तिवारी, निवेदिता मिश्रा, माला मिश्रा ने कुक्कु भाई की टीम को शाॅल श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मान किया। कुक्कु भाई ने कहा कि मेरे को रक्त दान करना और लोगों की जान बचाना बहुत ही पुनीत कार्य लगता है। शिवपुरी के अलावा कई जिले में रक्तदान करके आ चुके हैं। चिराग जैन सम्मान पाकर बहुत खुश हुए और अभी तक 16 बार रक्तदान कर चुके हैं। एक और रक्तदाता अमित गोयल ने कहा कि मे पाच साल से रक्तदान कर रहा हूं एवं अभी तक 13 बार रक्तदान कर चुका हंू।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!