Press "Enter" to skip to content

विश्व रक्तदान दिवस पर जेसीआई किरण द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 61 यूनिट हुआ रक्तदान | Shivpuri News

शिवपुरी। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर समाजसेवी संस्था जेसीआई शिवपुरी किरण के तत्वाधान में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में किया गया। यहां रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथि डॉ.पीके खरे सिविल सर्जन द्वारा सुबह 9:30 बजे किया गया। जेसीआई शिवपुरी किरण के रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जेसीआई शिवपुरी किरण के अध्यक्ष यशवन्त गुप्ता व सचिव सौम्या गुप्ता ने बताया कि विश्व रक्तदान शिविर के अवसर पर संस्था के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए अतिथिद्वयों में अपर कलेक्टर आरएस बालौदिया, एसडीएम अरविन्द वाजपेयी एवं सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे जिन्होंने रक्तदान प्रदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के कार्य को सराहा और कहा कि रक्तदान करना जीवनदान देने के समान है। इसलिए जरूरतमंद को यदि रक्त मिल जाए तो वह नया जीवन जी सकता है लेकिन यदि उसे रक्त नहीं मिला तो यह शरीर बेजान मृत्यु के समान हो जाता है इसलिए जब भी रक्तदान शिविर हो रक्तदाता रक्तदान आवश्य करें। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष पुनीत भसीन, संजय त्रिवेदी, डायरेक्टर इंदु जैन, अशोक कसेरा, तरूण गर्ग, अभिषेक विजयवर्गीय, सदस्यों में अंजलि झा, विष्णु गोयल, तृप्ति गोयल, रविन्द्र नामदेव, कमल गर्ग, आशीष भटनागर, निश्चल गुप्ता, रोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामित अतिथिद्वयों का शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही रक्तदाताओं को जूस भी पिलाया गया। इन सभी रक्तदाताओं के रक्तदान को लेकर जेसीआई शिवपुरी किरण की सचिव सौम्या गुप्ता ने आभार जताया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!