Press "Enter" to skip to content

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के शेखर बने जिलाध्यक्ष | Shivpuri News

शिवपुरी। समाज संगठन की भावना को लेकर कार्य करने वाले एड.शेखर सक्सेना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा आगामी शिवपुरी जिलाध्यक्ष पद मनोनीत किया गया है। इसके पूर्व शेखर नगर अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। यह मनोनयन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा जारी पत्र के द्वारा किया गया जिसमें कायस्थ महासभा द्वारा लिए गए सर्वसम्मत निर्णय अनुसार शेखर सक्सेना गांधी कॉलोनी शिवपुरी को कायस्थ महासभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर महासभा में हर्ष की लहर व्याप्त है। वहीं स्वयं शेखर सक्सेना ने अपने इस मनोनयन के प्रति संगठन का आभार जताया और विश्वास दिलाया है कि वह संगठन के बताए अनुसार कार्य करेंगें और समाज संगठन की भावना को लेकर संपूर्ण जिले में अभियान चलाकर कायस्थ समाज को एकजुट कर एक मंच पर लाएंगें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!