Press "Enter" to skip to content

पिता से फोन पर बात कर युवक का बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत 14 जून को शाम के समय एक एक युवक का मोबाइल दो बाइक सवार लूटकर ले गए। विनय पुत्र हरविलाश रजक निवासी फतेहपुर ने बताया कि वह रविवार को दोपहर के समय पैदल-पैदल अपने घर फतेहपुर से कमलागंज जा रहा था। जैसे ही वह गुरुद्वारे चौराहे के पास पहुंचा तो पीछे से दो युवक बाइक सेे आए औैर उसका ओपो कंपनी का मोबाइल छीनकर ले गए। घटना के बाद विनय थाने आया और मामले में पुलिस को केस दर्ज करवाया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर एमपीडीपीके एक्ट के तहत केस दर्ज कर मोबाइल चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!