Press "Enter" to skip to content

एमएम हॉस्पिटल के पास बोलेरो ने उड़ाया साइकिल सवार, केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक बोलेरो के चालक ने साइकिल सवार में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना एमएम अस्पताल चौराहे के पास की है। मामले में पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार गिेर्राज शर्मा पुत्र प्रहलाद शर्मा निवासी चंद्रा कॉलोनी नबाव साहब रोड 14 जून को दोपहर के समय कमलागंज से साइकिल से चंद्रा कॉलोनी जा रहा था जैसे ही वह एमएम अस्पताल चौराहे पर पहुंचा तो पोहरी चौराहे की तरफ से आ रहे बोलेरो के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते ेहुए गिर्राज की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लग जाने से गिर्राज की साइकिल टूट गई और वह जमीन पर गिर कर चोटिल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और लोेगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मोके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेेकर आई और मामले में बोलेरो चालक के खिलाफ फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!