Press "Enter" to skip to content

टीआई मनीष शर्मा की अबैध रेत माफियाओं पर नकेल जारी ,एक डम्फर जप्त

शिवपुरी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर राजा बाबू सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर के निर्देशन में दिनांक 15 जून 2020 को थाना बदरवास पुलिस ने  अवैधउत्खनन कर्ताओं के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर कार्रवाई की इसमें थाना प्रभारी बदरवास मनीष कुमार शर्मा  के नेतृत्व में पुलिस दल ने रात करीब 2:00 बजे मुखबिर की सूचना पर से ग्राम साडर से रेंजाडांग के बीच आम रोड पर लीलैंड डंपर क्रमांक MP33 H 1474 को रोककर चेक किया तो उसमें बजरी भरी मिली जिस पर से डंपर को मौके पर ही जप्त को आरोपी   यशपाल पुत्र बेताल सिंह यादव निवासी ग्राम रिजोदी को गिरफ्तार कर धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय कोलारस के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत मैं भेजा गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!