,

शिवपुरी में अंबेडकर पार्क की अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ी लोहे की रेलिंग, भीम आर्मी ने कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ कराया मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर क्षेत्र में स्थित अंबेडकर पार्क की अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे की रेलिंग तोड़ दी गई। जिसकी सूचना लोगों के द्वारा भीम आर्मी टीम को दी गई। जहां भीम आर्मी ने कोतवाली थाना पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक आज रविवार की शाम कुछ लोग फतेहपुर क्षेत्र में स्थित अंबेडकर पार्क में घूमने गए जहां उन्होंने देखा कि मूर्ति के आसपास लगी  लोहे की 9 फुट की लंबी रेलिंग किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दी है। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना भीम आर्मी को दी। सूचना के बाद भीम आर्मी की टीम ने कोतवाली थाना पहुंचकर रात 9 बजे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई।