Press "Enter" to skip to content

सिकंदरा बैरियर पर गुंडागर्दी, ट्रक चालकों से की जा रही अवैध वसूली, विरोध करने पर लगा रहे मोेटा जुर्माना | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रेसवार्ता कर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने लगाए बैरियरों पर अवैध वसूली के आरोप
शिवपुरी। लॉकडाउन के हालातों से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है कि कैसे लोगों चौपट अर्थव्यवस्था के बीच लोगों ने अपने व्यापार के घाटे को सहन किया लेकिन यह क्या केन्द्रीय सड़क,राजमार्ग और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के जारी निर्देशों के तहत कि 30 सितंबर तक सड़कों पर चलने वाले सभी तरह के वाहनों को कागजात जो है जैसे के हालातों के मददेनजर किसी तरह का परिवहन ना रोका जाएं। बाबजूद इसके शिवपुरी जिले के सिकंदर बैरियर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए ना केवल वाहनो को जबरन कागज चैकिंग के नाम पर रोका जा रहा बल्कि कागज दिखाने के बाद भी यहां 700 रुपए से लेकर 5200 रुपए। और जब यह वसूली नहीं दी जाती तो बैरियर पर तैनात कर्मचारी से अभद्रता के मामले का दोषी बताकर ट्रक चालक पर ही मामला पंजीबद्ध करा दिया जाता है। इस तरह का घटनाक्रम बीते रोज ही हुआ है जिससे ट्रक चालकों व ट्रक मालिकों में में भय का वातावरण है लेकिन ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस यह बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर उचित कार्यवाही की मांग करती है अन्यथा ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस संपूर्ण प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में ट्रक के पहियों को थामने की ओर अग्रसर होगी। यह बात कही प्रेसवार्ता के माध्यम से ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस मप्र जिला शिवपुरी के जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह मुन्नाराजा ने जो स्थानीय होटल में आयोजित प्रेसवार्ता कर सिकंदार, हनुमान और सेंधवा बैरियर पर अवैध रूप से जबरन उगाही कर वसूली के आरोप लगा रहे थे। इस दौरान प्रेसवार्ता में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल, महामंत्री मुकेश शुक्ला, सचिव हृदेश सचदेवा, कोषाध्यक्ष शहीद भाई, सह सचिव बंटी राठौर आदि सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे। इस दौरान डी.सी.पटैल नामक बैरियर प्रबंधक पर भी ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने आरोप लगाए कि सेंधवा, हनुमना और सिकंदार को उसने ठेके पर करोड़ों रूपये में लिया है इसलिए करोड़ों रूपये की वसूली और होने वाले उप चुनाव में उसे यह राशि एकत्रित करनी है इसलिए अवैध वसूली की जा रही है लेकिन यह अवैध वसूली ट्रांसपोर्टर बर्दाश्त नहीं करेंगें और यदि न्याय नहीं मिला तो सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगें।
यदि रिश्वत ही लेनी है तो फिक्स कर दें : संरक्षक सुरेश सिंह सिकरवार
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के संरक्षक सुरेश सिंह सिकरवार का इस मामले में कहना था कि यदि बैरियरों पर ही अवैध वसूली इंट्री के रूप में की जानी है तो इसे वैधता प्रदान करें अनायस ही क्यों वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को परेशान किया जा रहा है यदि वसूली करनी है तो इसकी राशि फिक्स कर दें और फिर कोई परेशान ना करें, यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर ट्रक चालकों से होने वाली अवैध वसूली को रोका जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!