Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के पोहरी में 5 दिनों से पानी भरने के कारण नहीं सोए रहवासी, टैंकर के लिए देने पड़ रहे 500 रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी की पोहरी नगर परिषद में स्थानीय निवासियों को पीने के पानी के लिए रात भर जागना पड़ रहा है। लोग सरकारी बोर और कुओं से पानी भरने को मजबूर हैं।

वार्ड नंबर 6, 7 और 8 में स्थिति सबसे खराब है। वार्ड 6 निवासी अजमेर पाल के अनुसार सरकारी बोर पर रात भर लोगों की भीड़ रहती है। क्षेत्र में पाइपलाइन बिछी है, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। नगर परिषद की ओर से टैंकर की व्यवस्था भी नहीं की जा रही।

वार्ड 7 के कादिर अंसारी और वार्ड 8 के पंकज रजक ने बताया कि पिछले 5 दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। नलों में आने वाला पानी गंदा है। लोगों को पीने का पानी बोर या कुएं से लाना पड़ रहा है। एक टैंकर के लिए 500 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।

पोहरी को नगर परिषद बने दो साल से ज्यादा समय हो गया है। फिर भी यहां की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र जैसी है। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारी समस्या का समाधान करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!