शिवपुरी में शनिवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के पचीपुरा रोड पर हुई. हादसे में नदोरा निवासी संजय सैन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शिवराज, कल्लो और सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। संजय सैन अपने घर से बैराड़ की ओर जा रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।







Be First to Comment