Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में खेली लठ्ठमार होली: 30 फीट ऊंची लकड़ी पर बंधी पोटली के लिए महिलाओं ने बरसाईं लाठियां / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा तहसील स्थित डंगरवहा गांव में होली की दूज पर खाती बाबा मंदिर गढ़ी में परंपरागत लठ्ठमार होली का आयोजन हुआ। इस वर्षों पुरानी परंपरा में रंग-गुलाल के साथ महिलाओं और पुरुषों के बीच लाठियों की होली खेली गई।

कांग्रेस नेता सतीश फौजी के अनुसार 30 फीट ऊंची लकड़ी पर लाल कपड़े में गुड़ और नकदी की पोटली बांधी गई। करीब 100 महिलाएं लाठियां लेकर मैदान में उतरीं। उनका मकसद था 300 से अधिक पुरुषों को इनाम की पोटली तक पहुंचने से रोकना।

पुरुषों ने डेढ़ घंटे तक लाठियां खाते हुए संघर्ष किया। अंत में वे गुड़ और पैसों की पोटली अपने कब्जे में लेने में सफल रहे। इस अनोखी होली को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। सभी ने उत्साह के साथ इस परंपरागत आयोजन का आनंद लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!