Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में अज्ञात कारणों के चलते डीपी में लगी भयंकर आग, डीपी पूरी जलकर खाक, गाँव में बिजली बंद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गिंदोरा में डीपी में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई. आग भड़कने के बाद डीपी पूरी जलकर खाक हो गई.

जानकारी के अनुसार अमित रघुवंशी निवासी ग्राम गिंदोरा थाना इंदार ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते प्राइवेट डीपी में आग भड़क गई. यह डीपी हरिओम रघुवंशी के द्वारा रखवाई गई थी. लेकिन अज्ञात कारणों के चलते डीपी में आग भड़क गई. जिसके कारण डीपी पूरी जलकर खाक हो गई. डीपी में आग लगने के बाद गांव में अंधेरा फैल गया. वहीं अमित रघुवंशी ने वीडियो जारी कर जल्द नई डीपी रखवाने की मांग की हैं. जिससे गांव में उजाला हो सके.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!