Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में लोन दिलाने के पर 50 महिलाओं से लाखों की ठगी, ऑफिस बंद करकर भाग रहे समूह संचालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को किया सुपुर्द / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर में समूह संचालक ने 50 महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर 1 हजार से लेकर 5 हजार रुपए जमा कराए. लेकिन समूह संचालक अपना ऑफिस बंद कर भागने की कगार पर था. इसी दौरान महिलाओं ने आरोपी को पड़कर पुलिस की हवाले कर दिया.

जानकारी के अनुसार आज एसपी ऑफिस पहुंची बड़ोदी, नोहरी कलां, बिलोकला, चंदेरी, कोलारस, सेसई,  गौशाला की महिलाओं ने बताया कि उनकी कॉलोनी में प्रकाश सेन एवं सुरेश जाट नाम का के व्यक्ति आए और हमसे कहा कि हमारी फाइनेंस कंपनी हैं आपको कम ब्याज पर लोन दिला देंगे. दोनों व्यक्तियों ने अपनी कंपनी का नाम उम्मीद फाउंडेशन एवं माइक्रो फाइनेंस पता चेतानी बिला वार्ड नंबर 25 नीनकाथाना सीकर राजस्थान बताया. इसके बाद महिलाओं ने लोन के लिए अप्लाई आधार कार्ड सहित दस्तावेज उपलब्ध कराए. जिसके बाद हर महिलाओं से लोन के अमाउंट कद हिसाब से 1 हजार से 5 हजार तक की पहली किस्त भरवा कर जमा कर ली और कहा कि 12 मार्च 2025 को लोन मिल जाएगा. लेकिन महिलाओं को सूचना मिली कि 12 मार्च को शाम के 6 बजे ऑफिस कार्यालय बंद कर सभी लोग भागने की कगार पर हैं. तभी महिलाएं शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने हनुमान मंदिर के पास कार्यालय पहुंची. जहां उन्होंने सुरेश जाट को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं महिलाओं की मांग है कि उनके पैसे जल्द वापस दिलाए जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!