Press "Enter" to skip to content

डूब प्रभावित 13 गांवों मेें अलर्ट जारी, लोगों के जाने पर लगाई रोक

शिवपुरी। वर्ष 2020-21 में अटल सागर (मडीखेड़ा) बांध का जल स्तर 346.25 मीटर तक भरा जाना निर्धारित है। बांध का जल स्तर वर्षा काल में ( वेक वाटर से) 346.85 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। इसलिए बांध की डूब से प्रभावित 13 गांव के लोग डूब क्षेत्र में ना जाएं।
ग्राम रायपुर, सौसा, विनेगा, देहरी, खजूरी, बमनौआ, उडवाहा, कांठी, मित लोनी, दागीपुरा, रसोई, अमोला एवं करमई के अधिग्रहित 13 ग्रामों के पूर्व निवासियों, आमजनों को सचेत किया जाता है कि इन ग्रामों में कोई भी गतिविधि संचालित न करें और ना ही डूब क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करें। आगामी वर्षा काल में अटल सागर(मड़ीखेड़ा) बांध के जल द्वारों एवं पावर हाउस से सिंध नदी में जल छोड़ना है। यदि बांध के डूब क्षेत्र एवं बांध के नीचे नदी किनारे स्थित क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कोई गतिविधि संचालित करता है या प्रवेश करता है तो जान-माल का जोखिम हो सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!