Press "Enter" to skip to content

अब बिना रोकटोज जा सकेंगे राजस्थान, प्रशासन ने हटाईरोक

शिवपुरी। राजस्थान के बॉर्डर सख्ती बढ़ाकर आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसे लेकर डीजीपी के द्वारा आदेश 10 जून को जारी किए गए थे। इस पर अब राजस्थान गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरुप ने भी आदेश जारी कर उक्त रोक को हटा दिया है। जिसमें अब किसी को भी बिना अनुमति जाने-आने की इजाजत होगी। इसे लेकर आदेश मंगलवार को जारी किए गए है।
राजस्थान में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही डीजीपी के द्वारा राजस्थान की सभी सीमाओं सख्ती बढ़ा दी थी। जिसमें सिर्फ ई-पास के जरिए ही एंट्री दी जा रही थी। ऐसे में शिवपुरी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद राजस्थान सरकार ने भी माना कि प्रदेश में सीमाओं पर सख्ती बढ़ाने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसमें अब बिना पास के भी लोग पहले की तरह राजस्थान आ जा सकें। इसके बाद मुख्य सचिव राजीव स्वरुप ने भी आदेश जारी िकया। नए आदेश के तहत लोग अब बिना अनुमित के राजस्थान में आ-जा सकेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!