Press "Enter" to skip to content

खेत पर मेढ़ बनाने से रोकने पर जानलेवा हमला, तीन घायल

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम धमधोली में खेत पर मेढ़ बनाने को लेकर हुए विवाद हो गया। इस विवाद में तीन युवक घायल हो गए। घटना 16 जून शाम के समय की है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार बनवारी पुत्र छोटा बघेल निवासी ग्राम धमधोल को जानकारी मिली कि उसके खेत पर भमरसिंह बघेल व उसके भाई मेड़ बना रहे हैं। जिस पर बनवारी खेत पर गया और मेड़ बनाने से मना किया। इसी बात को लेकर भमरसिंह व उसके भाईयों से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और भमरसिंह बघेल, मायाराम बघेल, कप्तान बघेल व जानकी बघेल ने बनवारी की मरपीट करना शुरू कर दी। मारपीट होते देख बनवारी को बचाने आए रविेेंद्र बघेल, सरजू बाई की भी मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल होे गए। बाद में उक्त युवकों ने बनवारी को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो उन्होंने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया और बनवारी की शिकायत पर भमरसिंह, मायाराम, कप्तान व जानकी बघेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!