Press "Enter" to skip to content

दहेज के लिए किया बहू को प्रताड़ित, ससुरालियों पर केस दर्ज

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला नेे अपने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार पूजा गिल की शादी सुरेंद्रसिंह जाटव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद ससुरालीजन व पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद पूजा अपने पिता के यहां पहुंची यहां उसके पिता ने भी सुसरालीजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पूजा थाने गई और ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। मामले मेें पुलिस नेे पूजा की शिकायत पर सुरेंद्रसिंह, कमलसिंह, संपतबाई, मनोज जाटव, अनीता जाटव निवासी अंबेडकर कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!