Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग : सूबेदार रणवीरसिंह यादव की फेसबुक आईडी हैक कर मांगे रुपए

शिवपुरी। यातायाता विभाग के सूबेदार रणवीरसिंह की आईडी किसी हैकर ने हैक कर ली। इतना ही नहीं हैकर ने आईडी हैक कर रुपयों की मांग भी कर डाली। सोशल आईडी हैक करने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी शहर के कई लोगों की आईडी हैक कर हैकरों ने रुपयों की मांग की लेकिन पता चल जाने से हैकर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। हालांकि मामले को देख लोगों ने सूबेदार रणवीर यादव को व्यक्तिगत रूप से फोन लगाया और तब सूबेदार रणवीर यादव को पता चला कि आई डी हैक हो गई है। बताया जाता है कि हैकर ने आईडी हैक कर 20 हजार रुपयों की मांग की। इतना ही नहीं रुपयों को सुबह वापस करने की बात भी कही गई। मामले को लेकर साइबर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!