गर्मी का चोरों ने उठाया फायदा, दोपहर में चुरा ले गए घर के बाहर रखी स्कूटी

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने एक बाइक चोरी की घटना को दोपहर में ही अंजाम दे दिया। इम्त्याज पुत्र सिराज खान निवासी कल्लन शोप फैक्ट्री के पास ने बताया कि बीते रोज दोपहर के समय उसने बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चला गया। जब वह किसी काम से जाने के लिए घर के बाहर आया तो देखा कि स्कूटी रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया औेर मामले में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।